Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड में कोरोना के 5 नए केस

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 5 नए मरीज मिले हैं। जबकि, 17 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 64 पहुंच गई है। राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.38% है।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 92,780 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 89,178 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 96.12% है। वहीं, इस साल अब तक 275 मरीजों की मौत हुई है।
पिछले 24 घंटे में देहरादून में 3 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, उत्तरकाशी में 2 नया कोरोना मरीज मिला है। इसके अलावा बाकी जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिला कोरोना मुक्त हो गए हैं।