Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड में 17 नए कोरोना केस

देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 17 नए मरीज मिले हैं, जबकि 12 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 66 पहुंच गई है। राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 1.05% है।

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 92,898 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 89,283 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 96.11% है। वहीं, इस साल अब तक 275 मरीजों की मौत हुई है।
पिछले 24 घंटे में देहरादून में 11 कोरोना केस मिले हैं, जबकि नैनीताल में 1, पौड़ी में 3, टिहरी में 1 और उत्तरकाशी में 1 कोरोना का नया मरीज मिला है। इसके अलावा बाकी जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, बागेश्वर, चंपावत, टिहरी और पिथौरागढ़ कोरोना मुक्त हो गया है।

वैक्सीनेशन: प्रदेश में मंगलवार को 8,716 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 84,12,182 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 4,06,582 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है। जबकि 5,21,255 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है। वहीं, 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को 3,62,091 पहली डोज और 1,79,129 बच्चों को दोनों डोज लग चुकी है।