Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने राजभवन कूच किया

Spread the love

देहरादून। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी के माध्यम से की जा रही कार्रवाई का देहरादून में कांग्रेसियों ने विरोध किया। केंद्र सरकार पर उत्पीडनात्मक कार्रवाई करने आरोप लगाते हुए नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय को सील करते हुए  केन्द्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया जिसकी कांग्रेस पार्टी कडे शब्दों में निन्दा की।

बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने राजभवन कूच किया। पुलिस ने हाथीबड़कला में प्रदर्शनकारियों को रोका। जहां पर काफी देर तक पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर रिज़र्व पुलिस लाइन ले जाकर रिहा कर दिया।प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में केन्द्र सरकार के इशारे पर हुई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई का वे पूर्ण विरोध करते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। कूच में समस्त पार्षद, पूर्व पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, अनुषांगिक संगठन, विभाग, जिला, महानगर पदाधिकारियों ने भाग लिया।