Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

85.39 फीसदी रहा सीबीएसई 12वीं दून रीजन का रिजल्ट, ऋषिकेश के अभिनव टॉपर

Spread the love

देहरादून। सीबीएसई 12वीं में देहरादून रीजन का परिणाम 85.39 प्रतिशत रहा। इस बार परीक्षा में 69825 छात्र पंजीकृत थे। जिनमे 69413 ने परीक्षा दी। इनमे 59272 छात्र पास हुए हैं जिनमे 33642 छात्र व 25630 छात्रा हैं। सहायता प्राप्त स्कूलों का परिणाम 72.73,सरकारी का 96.65,निजी स्कूल का 84.18,जवाहर नवोदय विद्यालय का 99.73,केवी का 96.96 और तिब्बतन स्कूल का परिणाम 96.91 प्रतिशत रहा।
सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार सुबह 12वीं क्लास के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। 12वीं में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है।  देहरादून रीजन का परीक्षा परिणाम 85.39 प्रतिशत रहा। ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर 16 रीजन में से देहरादून 15वें स्थान पर रहा है। देहरादून रीजन में तीन छात्र-छात्राओं ने संयुक्‍त रूप से पहला स्‍थान हासिल किया है।  इसमें ऋषिकेश के अभिनव उनियाल, रुद्रपुर की हरमन बब्बर और अमरोहा (यूपी) की कशिश यादव ने 498 अंक प्राप्‍त किए हैं।