Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड में कोरोना के 177 नए केस

देहरादून  उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 177 नए मरीज मिले हैं। जबकि 396 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसके साथ एक्टिव केस की संख्या 1,220 पहुंच गई है।  पिछले 24 घंटे में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 10.39% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 1,00,835 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 95,720 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 94.93% है।  वहीं, इस साल अब तक 307 मरीजों की मौत हुई है।

12 अगस्त को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में देहरादून में 84 कोरोना केस मिले हैं। वहीं, हरिद्वार में 14, नैनीताल में 24 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि, अल्मोड़ा में 2, बागेश्वर में 2, चमोली में 1, पौड़ी में 12 केस मिले हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ में 4, रुद्रप्रयाग में 16, टिहरी में 5, उधम सिंह नगर में 12 और उत्तरकाशी में 1 मरीज मिले हैं।

 वैक्सीनेशन: प्रदेश में शुक्रवार को 21,243 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है।  अभी तक कुल 86,37,706 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 15 से 17 साल तक के 4,49,740 बच्चों को दोनों डोज और 12 से 14 साल के 2,81,578 बच्चों को दोनों डोज लग चुकी है।