Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

वाहन दुर्घटना में घायल आईटीबीपी के सूबेदार मेजर की मौत

Spread the love

चम्पावत। जम्मू-कश्मीर में वाहन दुर्घटना में घायल आईटीबीपी के सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल की मौत हो गई है। सोमवार देर रात जम्मू के निजी अस्पताल में उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बीते 16 अगस्त को अमरनाथ यात्रा ड्यूटी से लौटने के दौरान पहलगाम के पास आईटीबीपी की बस नदी में गिर गई थी। देवीधुरा निवासी नंदन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पाटी ब्लॉक के पखोटी, देवीधुरा निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह ने श्रीनगर के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत का समाचार सुन कर देवीधुरा में शोक की लहर दौड़ गई। जबकि परिजनों में कोहराम मच गया। बीते 16 अगस्त को आईटीबीपी के जवानों को लेकर जा रही बस पहलगाम के पास नदी में गिर गई थी। हादसे में सात जवानों की मौत और 30 घायल हो गए थे। इस दुर्घटना में देवीधुरा के पखोटी गांव निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका उपचार कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में चल रहा था। नंदन चम्याल के पुत्र कुमाऊं छात्रसंघ के महासचिव चेतन सिंह चम्याल ने बताया कि दो दिन पूर्व उनके सिर का ऑपरेशन किया गया था। नंदन सिंह आइटीबीपी की चौथी बटालियन अरुणाचल में तैनात थे। नंदन का शव बुधवार सुबह तक देवीधुरा पहुंचने की संभावना है।