Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मुख्यमंत्री उदयीमान उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Spread the love

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री उदयीमान उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर नगर पालिका क्षेत्र अल्मोड़ा की तरफ से प्रतिभाग करते हुए मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया व छात्रवृत्ति के लिए चयनित हुए। मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट के कुशल प्रशिक्षण व सफल नेतृत्व में स्कूल की छात्रा वर्षा मेहता कक्षा 7 , हिमांशी भैसोड़ा कक्षा चार, अवनि बिष्ट कक्षा 6, वशिका डोलियां कक्षा 4 की छात्रा ने मुख्यमंत्री उदयीमान उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अपनी पात्रता के अंतर्गत छात्रवृत्ति के लिए चयनित हुए।


चयनित उदयीमान छात्र छात्राओं के चयन पर अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुराज सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कुंदन लटवाल, ललित लटवाल, जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ,गीता मेहरा जिला कॉग्रेस अध्यक्ष, दीपक वर्मा खेल संयोजक, पंकज मेर, मानस पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट के साथ साथ खेल प्रेमियों, अभिभावकों ने सराहना करते हुए हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनाएं दी।
कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा की संयोजक ज्योति सतवाल, कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र त्रिपाठी, ताइक्वांडो कोच व मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों की स्वर्णिम भविष्य के लिए इस योजना को सुखद व दूरगामी लाभ मिलने वाली एक क्रांतिकारी योजना बताया।