Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपा के महंगाई बम को राहुल गांधी ही कर सकते हैं डिफ्यूज: अलका लांबा

Spread the love

देहरादून। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की जनता पर महंगाई और बेरोजगारी का जो बम फेंका है, उसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ही डिफ्यूज कर सकते हैं।
राजीव भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अलका ने कहा कि चार सितंबर को कांग्रेस दिल्ली में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली करने जा रही है। इसमें देश भर से लाखों लोग शामिल होंगे। अग्निवीर योजना को घटक बताते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस इस योजना को बंद करेगी। सेना में स्थायी भर्तियां ही की जाएंगी। विधानसभा की भर्तियों के विवाद पर अलका लांबा ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। जो भी दोषी हों, उसके खिलाफ कड़ी कर्रवाई की जाए। इस दौरान पीके अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, गरिमा दसौनी, नवीन जोशी, राजेश चमोली मौजूद रहे।