Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

डा. आशुतोष सयाना बने चिकित्सा शिक्षा निदेशक

Spread the love

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा. आशुतोष सयाना को विभाग का निदेशक बनाया गया है। सरकार एवं शासन द्वारा उनको यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके पूर्व में महानिदेशक का अनुभव एवं बेहतर प्रबंधन क्षमता को देखते हुए दी है। अपर सचिव अरुणेंद्र सिंह चौहान ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिया है। महानिदेशक डा. आशीष श्रीवास्तव के एक साल के लिए एक विशेष ट्रेनिंग के लिए रिलीव होने के बाद डा. सयाना को कार्यभार सौंपा गया है। डा. सयाना के निर्देशन में डॉक्टरों की टीम ने कोरोनाकाल में उत्कृष्ट कार्य किया।