Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड में 24 घंटे में मिले 33 नए कोरोना संक्रमित, 18 मरीज हुए स्वस्थ

Spread the love

उत्तराखंड कोरोना अपडेट 15 सितम्बर

देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 33 नए मरीज मिले हैं। जबकि 18 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसके साथ एक्टिव केस की संख्या 207 हो गई है। पिछले 24 घंटे में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 2.33% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 1,03,846 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 99,557 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95.87% है। वहीं, इस साल अब तक 327 मरीजों की मौत हुई है।

पिछले 24 घंटे का आंकड़ाः जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 घंटे में देहरादून में 7 कोरोना केस मिले हैं। वहीं, अल्मोड़ा में 6, चमोली में 6, हरिद्वार में 1, नैनीताल में 11 और पिथौरागढ़ में 2 नये कोरोना मरीज मिले हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।

वैक्सीनेशन: प्रदेश में गुरुवार को 13,843 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 86,77,980 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 4,54,580 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है। जबकि 5,31,634 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है।