Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड कांग्रेस की बढ़ती जा रही मुश्किलें, प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह और पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर का प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्यता से त्यागपत्र

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं।  जहां एक ओर कांग्रेस गुटबाजी को दूर में नाकाम है।  वहीं, अब पार्टी विधायक और नेता भी कांग्रेस से इस्तीफा दे रहे हैं। चकराता विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह के पीसीसी सदस्य पद से इस्तीफा देने के बाद, अब पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।  पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने सदस्य पद की नियुक्तियों में बंदरबांट का आरोप लगाए हैं।  उन्होंने कहा कांग्रेस एक व्यक्ति, एक पद पर जोर देती रही है, लेकिन विधायकों को यह पद देकर अन्य कार्यकर्ताओं के अधिकार मारे जा रहे हैं।