Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

प्रदेश में फिलहाल पांच दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद

Spread the love

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 16 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक राज्यभर में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, इस दौरान मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने लगेगी। ऐसे में सुबह, शाम और रात के समय ज्यादा सर्दी होगी। वहीं, दिन में मौसम साफ होने और धूप रहने के कारण मौसम सुहावना बना रहेगा। पिछले दिनों पर्वतीय जिलों में ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई। चोटियां बर्फ से ढकने लगी हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहा।

राज्य तापमान की स्थिति:  बुधवार 16 नवंबर की सुबह सवा दस बजे देहरादून का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 17 नवंबर को अधिकतम तापमन एक डिग्री गिरेगा, वहीं, 18 और 19 नवंबर को एक डिग्री बढ़कर फिर 23 डिग्री हो जाएगा। 19 नवंबर को देहरादून में कहीं कहीं बादल छाने के आसार भी हैं। इसके बाद 20 नवंबर से लेकर 23 नवंबर तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।