Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

Spread the love

देहरादून। प्रदेश में कोरोना के नये वैरिएंट को देखते हुए उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मास्क पहनकर आने को कहा गया है।
उत्तराखंड के शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार की ओर से कोरोना को लेकर जारी SOP स्कूलों में पूरी तरह से पालन किया जाए। राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में छात्र-छात्राओं शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों को मास्क पहन कर आना होगा। इसके साथ ही सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा तथा थर्मल स्कैनिंग भी अनिवार्य कर दी गई है।
इस संबंध में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के साथ-साथ देहरादून के जिलाधिकारी, CMO और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों तथा मंडलीय अपर निदेशक को भी इस संबंध में कार्यवाही के लिए पत्र भेजा है। पत्र में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी SOP का पालन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाए। पत्र में केंद्र सरकार और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पत्र का हवाला दिया गया है जिसमें सर्दी बढ़ने के साथ देश में कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई गई है।