Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दून में ठंडी रही नए साल की सुबह, धुंध और बादल छाए

Spread the love

देहरादून (आरएनएस)। देहरादून में नए साल की सुबह काफी ठंडी रही। शहर के बाहरी इलाकों में धुंध छाई रही और देरी से धूप दिखाई दी। वहीं आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रही। वहीं देहरादून के अलावा हरिद्वार और यूएसनगर में भी कोहरा छाया है। वहीं पहाड़ी इलाकों का मौसम साफ बना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार नहीं है।
हालांकि रविवार को मुनस्यारी, दारमा, व्यास घाटी सहित उच्च हिमालय में हिमपात होने की संभावना है। कुमाऊं की पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नंदा देवी, बृजगंग, सिदमधार, नंदा कोट, रालम सहित जोहार घाटी में हिमपात हो सकता है। उधर, गढ़वाल में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने यलो अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार नए साल की शुरुआत गुनगुनी धूप के बीच होगी। हालांकि, राज्य के मैदानी क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा छाये रहने और हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर के कुछ इलाकों में शीत दिवस की स्थिति रहने की भी संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।