Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दरोगा भर्ती घोटाले के 20 संदिग्ध उप निरीक्षक निलंबित

1001600623

देहरादून। उत्तराखंड के दारोगा भर्ती घोटाले में 20 संदिग्ध उप निरीक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। दारोगा भर्ती घोटाला वर्ष 2015-16 में हुआ था। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के आदेश अनुसार यह बड़ा फैसला दरोगा भर्ती घोटाले में लिया गया है। हालांकि इस बात की आशंका है कि आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ भी सकती है।