Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

फिनलैंड की सीएमआई मार्टी आख्तिसारी पीस फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात

Spread the love

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को फिनलैंड की सीएमआई मार्टी आख्तिसारी पीस फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान सदस्यों ने संगठन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह संगठन गैर सरकारी संगठन है जो संवाद और मध्यस्थता के माध्यम से संघर्ष रोकने और हल करने के लिए काम करता है। संगठन के संस्थापक नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति मार्टी आख्तिसारी है। संगठन की उपस्थिति 20 से अधिक देशों में है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि संगठन का विजन और मिशन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विश्व में शांति व सद्भाव से ही स्थापित कर हम अन्तर्राष्ट्रीय संघर्षों का हल निकाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि संघर्षों का हल करने और दुनिया भर में स्थायी शांति का निर्माण करने के क्षेत्र में सीएमआई बड़ी भूमिका निभा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि भारत की धारणा हमेशा “वसुधैव कुटुम्बकम’ की रही जिसमें पूरी पृथ्वी को ही एक परिवार के रूप में माना जाता है। उन्होंने कहा कि अन्य राष्ट्रों को भी भारत की इस महान परंपरा से प्रेरणा लेनी होगी। इस अवसर पर संगठन के एशिया हैड ऑस्करी ऐरोनेन, सीनियर एडवाइजर जैको ओक्सानेन, लीसा कुईना देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उप कुलपति चिन्मय पांड्या, उपस्थित रहे।