Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपा जल्द करेगी प्रदेश कार्य समिति सदस्यों का ऐलान

Spread the love

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारणी के लिए कार्य समिति सदस्यों का ऐलान जल्द होगा। यही सदस्य 29 और 30 जनवरी को आयोजित होने वाली प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे। भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक 29 और 30 जनवरी को मुनि की रेती में आयोजित होनी है। पार्टी ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार सबसे पहले पार्टी की नई कार्यकारणी के तहत नए प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाए जाने हैं। जिनके चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों से दो लोगों के नाम पर विचार किया जा रहा है। राज्य के किसी विधानसभा क्षेत्र से दो जबकि किसी से एक कार्य समिति सदस्य बनाया जाना है। विदित है कि भाजपा की पिछली कार्यकारणी में 95 कार्य समिति सदस्य बनाए गए थे। इस बार यह संख्या सौ के पार पहुंच सकती है। हालांकि इस संदर्भ में अंतिम निर्णय जल्द ही लिए जाने की उम्मीद है।

कार्य समिति की तैयारियां शुरू:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक 29 और 30 जनवरी को मुनि की रेती में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए पार्टी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि मुनि की रेती में जी 20 के तहत दो बड़े आयोजन होने हैं। ऐसे में पार्टी ने मुनि की रेती में ही प्रदेश कार्य समिति की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है।