Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों का कार्य बहिष्कार जारी

Spread the love

रुद्रपुर(आरएनएस)।  सितारगंज उपनिबंधक कार्यालय के अधिवक्ता व दस्तावेज लेखकों ने यूसीसी कें अन्तर्गत विवाह पंजीकरण एवं वसीयतनामा की प्रक्रिया को सीएससी सेंटरों में देने का विरोध करते हुए शुक्रवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। शुक्रवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शासन ने रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यों की प्रक्रिया जटिल कर दी गयी है। अधिवक्ताओं के अधिकारों का हनन किया गया है। भविष्य में रजिस्ट्री प्रक्रिया को पेपरलैस करने का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि भविष्य में उपनिबंधक कार्यालय से जुड़े अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक बेरोजगार हो जायेंगे। यहां अधिवक्ता सौरभ सक्सेना, गौरव सक्सेना, महेंद्र सिंह बसनाल, अनिल सिंह राणा, मो. फैसल, आजम अली, कमल समद्दार, कौशल सक्सेना, जयमल सिंह कालसी, पूरन सिंह फर्त्याल, मो. जाकिर, गौरव बेलवाल, सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।