Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अग्निशमन सेवा सप्ताह के शुभारम्भ पर एसएसपी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

अल्मोड़ा। 14 अप्रैल से शुरू हुए अग्निशमन सेवा सप्ताह के पहले दिन सोमवार को फायर स्टेशन अल्मोड़ा और रानीखेत में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने फायर स्टेशन अल्मोड़ा में पहुंचकर शहीद अग्निशमन कर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें स्मरण किया। इस अवसर पर अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। एसएसपी ने फायर स्टेशन अल्मोड़ा से अग्नि सुरक्षा प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो नगर क्षेत्र में घूमकर आमजन को आग से बचाव के प्रति जागरूक करेंगे। इन वाहनों के माध्यम से लाउडस्पीकर, बैनर और पंपलेट के जरिए लोगों को अग्निकांड से बचाव और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में फायर स्टेशन रानीखेत से भी प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव के नेतृत्व में प्रचार वाहनों को रवाना किया गया। दोनों फायर स्टेशनों के अधिकारी और कर्मचारी इस जागरूकता अभियान में जुटे हुए हैं। अग्निशमन सेवा सप्ताह 20 अप्रैल तक चलेगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।