Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दस हजार घूस लेते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो गिरफ्तार

1001600623

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले की सल्ट तहसील में कार्यरत एक रजिस्ट्रार कानूनगो को 10 हजार रुपए की धनराशि लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह धनराशि रिश्वत के रूप में ली जा रही थी। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद तहसील के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। दरअसल अल्मोड़ा के सल्ट तहसील से भ्रष्टाचारी कानूनगो को दस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ सल्ट तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो हबीब अहमद पर लंबे समय से घूस लेने के आरोप लग रहे थे। सूचना पर आज विजिलेंस की टीम सल्ट तहसील पहुँची, जहां हबीब अहमद को विजिलेंस की टीम ने 10 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसपी विजिलेंस पी एन मीणा ने बताया कि शिकायत के बाद बुधवार को टीम सल्ट भेजी गई। जहाँ रजिस्ट्रार कानूनगो को 10 हज़ार की रिश्वत लेते पकड़ा है। विजिलेंस टीम द्वारा आरोपी कानूनगो से कई घंटों की पूछताछ के बाद उसे हल्द्वानी ले जाया गया है।