Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

Almora । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ जिले की ग्रामीण महिलाएं बनी आत्मनिर्भर

Spread the love

अल्मोड़ा : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जुड़ कर आज जिले की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर की ओर बढ़ रहीं है। पहाड़ों में दमस्क गुलाब की खेती समेत तमाम अन्य तरह की खेती कर आजीविका कमा रहे हैं। दरअसल पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों से परेशान लोग अब पांरपरिक खेती के अलावा अन्य खेती की ओर रुझान बढ़ा रहे है।

ऐसे में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ महिलाएं दमस्क गुलाब, तुलसी, अर्क, लेमन ग्रास, दालचीनी, आदि की खेती कर आजीविका कमा रहे है। यहां सरस्वती स्वयं सहायता से भावना लोहनी, दुर्गा लोहनी, हेमा लोहनी, जानकी कांडपाल, पुष्पा देवी, भागीरथी समूह से अनिता लोहनी, दया लोहनी, रेखा लोहनी आदि महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ आजीविका कमा रहे हैं।