Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

Almora । स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्रों एवं उनके जीवनवृत्त पर आधारित प्रदर्शनी लगाई

Spread the love

अल्मोड़ा : भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राजकीय संग्रहालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्रों एवं उनके जीवनवृत्त पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई।

वहीं, रैमजे इंटर कॉलेज में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिले में अमृत महोत्सवों की श्रृंखला में इसका आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने संग्रहालय में प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा देश स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखेगा। कहा कि आजादी के दीवानों ने देश को आजाद करने के लिए अपनी कुर्बानी दी थी और सैकड़ों वर्षों की दासता से हमें मुक्त कराया था। जिले से भी कई स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों ने इस आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा यह प्रदर्शनी नई पीढ़ी तक इस गौरवशाली इतिहास को पहुंचाने में सहायक होगी।

इधर, विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा ने रैमजे इंटर कॉलेज में आजादी के आंदोलन से जुड़े अलख नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। इसमें कुमाऊं में घटित हुई क्रांतिकारी घटनाओं को सामने लाने की कोशिश की गई।

साथ ही कुमाऊं केसरी बद्री दत्त पांडे, विक्टर मोहन जोशी, सरला बहन के साथ ही सल्ट क्रांति को प्रस्तुत किया। वरिष्ठ रंगकर्मी त्रिभुवन गिरी महाराज इस नाटक के लेखक हैं। जबकि निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी नरेश बिष्ट ने किया।

नाटक में देवेंद्र भट्ट, संदीप नयाल, महेंद्र सिंह मेहरा, उमाशंकर, जयदीप पांडे, जगदीश तिवारी, नीरज डंगवाल, प्रदीप चंद्र राकेश कुमार, ममता वाणी भट्ट, निशा मेहरा, दिव्या जोशी, श्वेता शर्मा, गरिमा ने भूमिका निभाई।

संगीत पक्ष में अमित बुधौरी, पंकज कुमार, भास्कर भौर्याल, संतोष कुमार, जानकी का सहयोग रहा। संचालन नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी भास्कर जोशी ने किया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, सभासद अमित साह, क्षेत्रीय पुरात्तव अधिकारी चंद्र सिंह चौहान, प्रधानाचार्य रैमजे इंटर कालेज वीटी विल्सन, विथिका सहायक जन्मजेय तिवारी, डॉ. विद्या कर्नाटक, अखिलेश मौर्या, चंद्रशेखर उपाध्याय रहे।