Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

अल्मोड़ा। नगर में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब करबला की ओर जा रहे दो युवक बाइक से बेस अस्पताल से लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे होटल मैनेजमेंट कॉलेज के पास एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को तत्काल बेस अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान कृष्ण सिंह और राकेश कुमार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों युवक बेस अस्पताल से करबला की ओर जा रहे थे, जब यह दुर्घटना घटी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।