Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अर्धकुंभ की तैयारियां समय पर करे पूरी

Spread the love

पौड़ी(आरएनएस)। अर्धकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर अपरजिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों के अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लक्ष्मणझूला और नीलकंठ में होने वाले कार्यों के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि अर्ध कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं का स्वर्गाश्रम और नीलकंठ में भी आवागमन रहेगा। बुधवार को आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अर्धकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन स्वर्गाश्रम व नीलकंठ में भी रहेगा और वह स्वर्गाश्रम से होते हुए हरिद्वार तक यात्रा करेंगे, उन्होंने स्वर्गाश्रम में आवश्यक कार्यों और उपकरणों की व्यवस्था के लिए डीपीआर जल्द तैयार करने, स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण और एंबुलेंस की व्यवस्था के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एडीएम ने नगर पंचायत जोंक के अधिशासी अधिकारी को स्वर्गाश्रम क्षेत्र के मार्गों की मरम्मत के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने, यातायात व्यवस्था को लेकर परिवहन, पुलिस व लोनिवि के अफसरों को समंवय स्थापित करते हुए कार्य करने को कहा। बैठक में डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध, अधीक्षण अभियंता जल निगम मो. मिशम, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सेनी, एएसपी अनूप काला, अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्भय सिंह, उरेडा अधिकारी राजेश्वरी आदि शामिल रहे।