अपना उत्तराखंड न्यूज

उत्तराखंड की आवाज

Advertisement

कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने किया सड़कों का शिलान्यास और लोकार्पण


रुद्रपुर।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सोमवार की शाम नगरीय क्षेत्र में निर्मित पांच किमी सड़कों का लोकार्पण किया। इन सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने किया है। कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने बताया कि सितारगंज नगरीय क्षेत्र में पांच किमी. सड़कों के लिए 3.97 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। इसमें वार्ड 8 में नंदा विहार कॉलोनी में 150 मीटर, इसी वार्ड में 125 मीटर सड़क का भी लोकार्पण किया। बाद में कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने सुप्रिया कॉलोनी में 75 मीटर व इसी वार्ड में 145 मीटर, श्याम वाटिका में 120 मीटर, चोरगलिया बाईपास मार्ग में 75 मीटर सड़क का लोकार्पण किया। इधर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राजनगर में 1.05 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। सड़कों को गुणवत्तायुक्त बनाया गया है। पानी निकासी के इंतजाम किये जा रहे हैं। इस वर्ष 60 करोड़ की योजनायें मंजूर हुई है। 100 करोड़ की योजनाओं को जल्द मंजूरी मिलेगी। युवाओं, महिलाओं, किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने के तमाम योजनाओं को मंजूरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सितारगंज विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *