Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जन गोष्ठी का सफल आयोजन, शताब्दी यात्रा पर हुआ चिंतन

Spread the love

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य की 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक प्रमुख जन गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में तपन जी, क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उपस्थित जनों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्र, समाज और स्वाभिमान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने संघ की शताब्दी यात्रा, उसके संघर्ष, समर्पण और समाज निर्माण में निभाई गई भूमिका के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। उनके वक्तव्य ने उपस्थित जनों को प्रेरित किया और संघ के कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाई।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रमुख जनों एवं संघ के स्वयंसेवकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला संघ चालक किशन गुरुरानी, नगर संघ चालक लक्ष्मण सिंह भोज, विभाग प्रचारक कमल, जिला प्रचारक वीरेंद्र तथा जिला कार्यवाह जगदीश विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला संपर्क प्रमुख सुरेश कांडपाल द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। अंत में तपन जी ने श्रोताओं के साथ संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के साथ हुआ। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा।