Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भगचुरी में गेहूं के खेत में फंसा कड़के में गुलदार

Spread the love
रुद्रपुर(आरएनएस)।   भागचुरी समीप पास एक गेहूं के खेत में गुलदार के फसने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के रेंजर जीवन चन्द्र उप्रेती को दी।मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है।इधर गुलदार के काफी उग्र होने के कारण समीप कोई जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया है। जिस जगह गुलदार फसा है हजारों की संख्या में ग्रामीण एकत्र है। बताया जा रहा है कि गुलदार रात से फंदे में फंसा है।ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि शिकार के लिए कड़का लगाया गया है। हालांकि वन विभाग अभी कड़के की पुष्टि नहीं कर रहा है। वन विभाग के आलाधिकारियों के अनुसार गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया जाएगा। हल्द्वानी से वन विभाग की पशु चिकित्सक टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों को मौके से दूर हटने के लिए कहा जा रहा है लेकिन भीड़ को हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।