Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भतरौजखान पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को 3 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद

Spread the love

आज दिनांक 17.12.2024 को चौकी भौनखाल क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि कल दिनांक 16.12.2024 को उनकी नाबालिग पुत्री उम्र 15 साल घर से नाराज होकर कहीं चली गई है।
जिस सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर गुमशुदा नाबालिग बालिका को अथक प्रयासों से करीब 3 घंटे के भीतर ही रामनगर से सकुशल बरामद किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही नाबालिग बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पूछताछ में नाबालिग बालिका द्वारा बताया कि वह नाराज होकर अपने सहेली के घर रामगनर जा रही थी। परिजनों द्वारा भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
थाना भतरौजखान पुलिस टीम-

  1. महिला उ0नि0  मीना आर्या, थाना भतरौजखान
  2. कानि0 हरजिंदर सिंह, चौकी भौनखाल
  3. होमगार्ड हरिराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *