Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बिलों में गड़बड़ी के मामले में सहायक अभियंता हरिद्वार अटैच

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)।  जलसंस्थान में पानी के बिलों में करीब 35 लाख रुपए के घपले के मुख्य आरोपी को हरिद्वार कार्यालय में अटैच करने के बाद अब सहायक अभियंता को भी हरिद्वार अधिशासी अभियंता कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। साथ ही मामले की मुख्यालय स्तरपर जांच शुरू कर दी गई है। जलसंस्थान में चार दिन पहले करीब 35 लाख का घोटाला सामने आया था। यह मामला तीन साल से चला आ रहा है। इसमें उपभोक्ताओं द्वारा जमा किए जा रहे पानी और सीवर के बिलों को मुख्यालय में जमा नहीं किया गया। जबकि उपभोक्ताओं को फर्जी रसीद थमा दी गई। इससे विभाग को चूना लगाया जा रहा था। मामला सामने आने पर करीब एक सप्ताह पहले एक कर्मचारी ने मामले की शिकायत मुख्यालय पर की थी। शिकायत के बाद देहरादून की विजिलेंस टीम रुड़की जल संस्थान कार्यालय पहुंची थी। यहां उन्होंने जमा किए गए बिल, रसीद आदि दस्तावेज जब्त कर लिए थे।