Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपा जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

Spread the love

अल्मोड़ा। आज भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में पार्टी का 42वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने ध्वज फहराकर सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी, जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आज भारतीय जनता पार्टी जहाँ है वो अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत है। 6 अप्रैल 1980 से शुरू हुआ ये सफर आज एक वृहद रूप ले चुका है, 1984 में 2 सांसद वाली पार्टी आज 400 से अधिक सांसद, 1300 से अधिक विधायकों में पहुँच गयी है और ये यात्रा अनवरत रूप से जारी है, आज हर कोई भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाह रहा है, इसमें शामिल होकर देश के लिए कुछ करना चाह रहा है और अब कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी बढ़ रही है। जरूरमन्दों को उनका अधिकार दिलाने के आगे आकर कार्य करना होगा। पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने पार्टी के लिए जीवन लगा रहे ऐसे अनगिनत कार्यकर्ताओ को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा को शिखर में पहुँचा दिया है। लेकिन आज भी कई मुद्दों पर कार्य किया जाना है जिससे हर किसी को सामाजिक न्याय मिल सके। आज पार्टी का स्थापना दिवस है और हम सब अपने उन लोगो को याद कर रहे है जिन्होंने इस वटवृक्ष को खड़ा किया। अल्मोड़ा जिले के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओ में नरेश वर्मा, बंसीलाल कक्कड़, रणजीत सिंह भंडारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, महेश नयाल, महिपाल बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, विपिन बिष्ट, विनीत बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद, किरन पन्त, अर्जुन बिष्ट, पूनम पालीवाल, राहुल वोहरा, रेखा आर्य, निशा बिष्ट, गीता जोशी, तुषारकान्त साह, मदन बिष्ट, हरीश रावत, गोविंद मटेला, धर्मेंद्र बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।