Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपा की जीत भारतीय राजनीति के इतिहास में महत्वपूर्ण मोड़ : श्रीमहंत रविंद्र पुरी

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और श्रीमनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा के कुशल नेतृत्व और देशभर में सनातन धर्म को प्रोत्साहित करने की नीति का परिणाम है। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने भाजपा की जीत को भारतीय राजनीति के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी ने न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश में मजबूत पकड़ बनाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा न केवल एक राजनीतिक दल है, बल्कि यह एक विचारधारा है जो भारतीयता, राष्ट्रीयता और संस्कृति को सर्वोपरि मानती है। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन धर्म की प्रगति और संस्कृति को समृद्ध करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, जिसके कारण भाजपा को जनता का समर्थन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, जो कि एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।