Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

छात्र-छात्राओं ने एक्सपो में लग रही मशीनों को देखा

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।   रुड़की की मेयर अनिता अग्रवाल और एक्मस के एमडी संदीप जैन ने दीप जलाकर फार्मा मशीनरी और लैब इक्विपमेंट एक्सपो का शुभारंभ किया। पहले दिन पांच फार्मा कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने एक्सपो में लगी मशीनों के बारे में जानकारी हासिल की। संदीप जैन ने कहा कि विदेशों ने भी माना है कि भारत की दवाइयों में अच्छी गुणवत्ता है। भारत से कई देश दवाइयां खरीद रहे हैं। कहा कि खास तौर पर उत्तराखंड में फार्मा, कॉस्मेटिक और हर्बल इंडस्ट्री के लिए अच्छा माहौल है। एसएमएयू के सीनियर वाइस चेयरमैन डॉ. महेंद्र आहूजा ने कहा कि मशीनरी, लैब तथा रॉ मैटेरियल, फार्मा तथा आयुर्वेदिक इंडस्ट्रीज जुड़े हुए हैं। बाहरी राज्यों से सभी मशीनें लेकर एक्सपो में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की ग्रीन स्टेट, फार्मा और लैब एक्सपो की अपनी अलग पहचान है।