Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कल अल्मोड़ा जनपद भ्रमण करेंगे  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

अल्मोड़ा।

प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण पर आ रहे है। उन्होंने बताया कि दिनांक 23 अगस्त 2023 (बुधवार) जी०टी०सी० हैलीपैड, देहरादून से 9ः45 बजे (हेलीकॉप्टर द्वारा) प्रस्थान कर 10ः45 बजे सोमनाथ ग्राउण्ड, सोमेश्वर अल्मोड़ा पहुॅचेंगे। मुख्यमंत्री सोमेश्वर पहॅुचकर आपदा राहत कार्यों का निरीक्षण/समीक्षा एवं विभिन्न विकास कार्यों, परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि 11ः15 बजे कार द्वारा सोमेश्वर से बागेश्वर के लिये प्रस्थान करेंगे। 1ः45 बजे बागेश्वर से प्रस्थान कर 2ः30 बजे सोमनाथ ग्राउण्ड सोमेश्वर पहॅुचेंगे। 2ः40 बजे सोमेश्वर से देहरादून के लिये प्रस्थान करेंगे।