Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चाइनीज डोर की चपेट में आने पर घायल हुआ व्यक्ति, आठ टांके आये

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)। वसंत पंचमी पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आकर ऋषिकुल कालोनी निवासी सुंदर कुमार गंभीर घायल हो गए। जिला अस्पताल में उन्हें आठ टांके लगे। जिला प्रशासन और पुलिस नेवसंत पचंमी से पहले ही चाइनीज मांझा बेचने वालों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। काफी मात्रा में जब्त चाइनीज मांझे को जलाकर खत्म भी किया गया लेकिन इसके बाद भी हरिद्वार में चाइनीज मांझे से पतंगबाजी होती दिखी। इसका परिणाम यह रहा कि काफी लोग इस चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हुए।