Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग, सीएम को भेजा पत्र

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  जनाधिकार मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम मुख़्यमंत्री क़ो पत्र भेजकर चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और इसकी बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जनाधिकार मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने कहा कि लगातार चाइनीज माझे की वजह से हरिद्वार जिले में कुछ की मौत और कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कहा कि चाइनीज मांझा बेहद घातक होता है, जो न केवल इंसानों बल्कि पक्षियों के लिए भी जानलेवा सिद्ध हो रहा है। सरकार द्वारा इस पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद इसका अवैध रूप से व्यापार और उपयोग निरंतर जारी है। प्रशासन की निष्क्रियता के कारण यह समस्या विकराल होती जा रही है। कहा कि चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए। इसे बेचने, खरीदने, रखने और उपयोग करने पर कठोर दंडात्मक प्रावधान लागू किए जाएं। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए।