Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चोरों ने कपड़े की दुकान से लाखों का कपड़ा उड़ाया

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)। धनपुरा में कपड़े की एक दुकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर कीमती कपड़ा लेकर चंपत हो गए। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी। ग्राम धनपुरा निवासी डॉक्टर अब्दुल समन्ध ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके बेटे की धनपुरा गांव में ही कपड़े की दुकान है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान को अपना निशाना बना लिया और दुकान से लाखों का कीमती कपड़ा लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकान खोलने के लिये उनका बेटा दुकान पर पंहुचा तो दुकान का टूटा ताला देख उसके होश उड़ गए। दुकान से लाखों का कीमती कपड़ा गायब है। मामले में पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फेरुपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने बताया चोरी की तहरीर आई है मामले की जांच की जा रही है।