Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

प्रधानमंत्री की माता पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का पुतला फूंका

Spread the love


अल्मोड़ा। कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने रविवार को कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष लीला बोरा ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री की मां का नहीं, बल्कि पूरे देश की माताओं और महिलाओं का अपमान है। बोरा ने राहुल गांधी पर अशोभनीय भाषा के प्रयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की राजनीति करने वाले हमेशा जनता के विश्वास से दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को देवी स्वरूप माना गया है और किसी भी मृत महिला का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने भी दरभंगा में राहुल गांधी के मंच से की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष तारा जीना, नगर उपाध्यक्ष दीपा अधिकारी, कमला तिवारी, महिला मोर्चा प्रभारी कैलाश गुरुरानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष एवं महामंत्री मनोज जोशी, नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट, पूरन रावत, घनश्याम तिवारी, कृष्ण बहादुर सिंह, सागर वर्मा, रंजीत भंडारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *