Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कांग्रेस के पूर्व मेयर यशपाल राणा अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)।   रुड़की में कांग्रेस ने पीसीसी सदस्य पूर्व मेयर यशपाल राणा को अनुशासनहीनता के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आरोप है कि यशपाल राणा ने पार्टी के विरुद्ध जाकर अपनी पत्नी श्रेष्ठा राणा को मेयर पद पर निर्दलीय चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। जबकि कांग्रेस से मेयर पद पर पूजा गुप्ता चुनाव लड़ रही हैं। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के कैंप कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि रुड़की नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा पूजा गुप्ता को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि पूर्व मेयर यशपाल राणा मेयर पद पर अपनी पत्नी को निर्दलीय चुनाव लड़ा रहे हैं। नाम वापसी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुरोध के बावजूद राणा ने नाम वापसी नहीं की। जोकि पार्टी अनुशासन के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इसको गंभीरता से लेते हुए यशपाल राणा को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।