Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चम्पावत में कोरोना संक्रमित छात्रा की मौत हुई

Spread the love


चम्पावत।

एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजीटिव आई एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की तबियत बिगड़ने पर आईसीयू में भर्ती कराया गया था। ऑक्सीजन लेबल कम होने के बाद छात्रा की मौत हो गई। सीएमओ डॉ.केके अग्रवाल ने बताया कि च्यूराखर्क, चम्पावत निवासी रितिका खर्कवाल (16) को बीते गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि रितिका को बुखार, जुकाम के साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। एंटीजन टेस्ट में रितिका कोरोना पॉजिटिव पाई गई। गुरुवार देर रात रितिका की तबियत अधिक बिगड़ गई। जिसके बाद उसके आईसीयू में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को ऑक्सीजन लेबल कम होने और अन्य दिक्कत होने पर रितिका को हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि छात्र के जीनोम सीक्वेंस और आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नवोदय में कक्षा 12 में पढ़ने वाली छात्रा साथियों के साथ पंतनगर टूर से बीते 28 मार्च को घर लौटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *