Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कस्टम ड्यूटी के नाम पर युवती से ठगे 2 लाख

देहरादून। एक युवती से कस्टम ड्यूटी के नाम पर दो लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है।शिकायत के बाद कैंट पुलिस ने साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गढ़ी कैंट निवासी पीड़िता ईशा गौड़ ने पुलिस को बताया कि उनके पास अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को चाचा बताया और पार्सल भेजने की बात कही थी। ये भी कहा था कि पार्सल में कुछ गिफ्ट्स और पैसे हैं। विश्वास में लेकर पार्सल पर कस्टमचार्ज भरने को कहा। अगले ही दिन कस्टम ऑफिस दिल्ली एयरपोर्ट से बता कर फोन किया गयाऔर दिए गए अकाउंट नंबर पर पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। अलग अलग डिपार्टमेंट के लोगों से बात कराने का झांसा देकर 1 लाख 95 हजार रुपये ठग लिए।