Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नैनीताल: एनयूजे के जिला अध्यक्ष बने धर्मानन्द खोलिया एवं ईश्वरी दत्त भट्ट महासचिव निर्वाचित

Spread the love


नैनीताल। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखंड) की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन के लिए हुए चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार धर्मानन्द खोलिया को जिलाध्यक्ष एवं ईश्वरी दत्त भट्ट को महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी में सात अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया है। जिसमें मोहन सिंह कार्की को संरक्षक, हेम लोहनी कोषाध्यक्ष, मनोज जोशी एवं शंकर फुलारा उपाध्यक्ष, अरशद अली एवं सुरेश उपाध्याय को सचिव, तथा दान सिंह लोधियाल को सर्वसम्मति से प्रचार मंत्री बनाया गया है। भुजान स्थित एक वैंकटहॉल में नैनीताल की जिलाध्यक्ष दया जोशी की अध्यक्षता में जिले के पुनर्गठन के लिए आयोजित जनपद स्तरीय बैठक में इन पदाधिकारियों का चयन किया गया है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा। इसके साथ ही जनपद की हल्द्वानी और लालकुआं सहित सभी इकाइयों को भी भंग कर दिया गया है। जिला इकाई की गठन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नगरीय इकाइयों का चुनाव कराया जायेगा। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट, उपाध्यक्ष संदीप पाण्डे, सचिव गोपालदत्त गुरूरानी, कोषाध्यक्ष शशि शर्मा, अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष दरवान सिंह रावत, नैनीताल की निवर्तमान जिलाध्यक्ष दया जोशी, महासचिव पूरन रूवाली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमन्त भट्ट एवं राजकुमार केसरवानी सहित संदीप महरा, कपिल परगांई आदि उपस्थित रहे।