Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

धर्मनगरी में वीकेंड पर उमड़ी भीड़, व्यापारी खुश

हरिद्वार(आरएनएस)।  बच्चों के पेपर खत्म होने के बाद रविवार को धर्मनगरी में जबरदस्त भीड़ रही। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरकी पैड़ी के गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते दिखे। गंगा घाटों पर सुबह से शाम तक स्नान करने वालों का सिलसिला जारी रहा। वहीं, भीड़ को देखते ही व्यापारियों के चेहरे खिल गए। रविवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राज्य के अलग-अलग जिलों से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। शनिवार सुबह अधिकांश स्कूलों में बच्चों के पेपर भी समाप्त हो गए है। इसके बाद लोगों ने परिवार के साथ हरिद्वार का रुख किया। मोती बाजार, बड़ा बाजार, अपर रोड बाजार आदि में यात्रियों की भीड़ रही। बाजारों में भी लोगों ने खूब खरीदारी की। रविवार को हरकी पैड़ी गंगा घाट के निकट मालवीय घाट, नाई सोता घाट, सुभाष घाट आदि पर लोगों ने स्नान किया।