Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दिउसा में अफसरों ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Spread the love

पौड़ी(आरएनएस)।    सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत कल्जीखाल ब्लॉक के दिउसा में अफसरों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, आवास, खाद्यान्न सहित अन्य समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी। चौपाल में प्रधान प्रशासक‌ रमेश चंद्र शाह ने बताया कि डांडा नागराजा पंपिंग योजना से रानीगढ़ टैंक से बिछी लाइन से बीते 6 माह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने बगानीखाल से दिउसा बहेडाखाल सड़क का डामरीकरण करने, आवास विहीन परिवारों को आवास योजना का लाभ देने, राशनकार्ड धारकों को राशन देने की मांग उठाई। जिला योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा घेरबाड़ का काम अधूरा किए जाने की भी शिकायत इस दौरान ग्रामीणों द्वारा उठाई गई। शहीद कृपाल सिंह रावत का स्मारक बनाए जाने को लेकर बताया गया कि जमीन तलाशी जा रही है। जमीन उपलब्ध होने पर स्मारक का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर ‌राजस्व उपनिरीक्षक धजवीर चौहान, सहायक अभियंता लघु सिंचाई सतपुली बृजमोहन सिंह नेगी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी फुरकान अली आदि शामिल रहे।