Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दून कूच कर रहे एमबीबीएस के छात्रों को जबरन रोका

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।   जगजीतपुर में हाल ही में तैयार मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने के सरकार के फैसले के खिलाफ मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने तीसरे दिन अपनी कक्षा का बहिष्कार किया। शुक्रवार को मेडिकल के छात्र देहरादून कूच का मन बना चुके थे। उन्होंने अपनी तैयारी भी कर ली थी। लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने मेडिकल कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया। जगजीतपुर में हाल ही में तैयार मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने के सरकार के फैसले के खिलाफ बुधवार को मेडिकल के छात्रों ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ मेडिकल कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था। हाथों में मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने के विरोध की तख्तियां लेकर मेडिकल के छात्रा छात्राओं ने प्रदर्शन किया था। गुरुवार को भी कक्षा के बहिष्कार के साथ साथ मेडिकल के छात्र देहरादून कूच करने की तैयारी में भी जुट गए।