Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दुर्घटना में मासूम की मौत, मां घायल

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  सिडकुल में सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में अरविंद सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी गांव मिर्जापुर बांगर उर्फ गंजालपुर मंडावर जिला बिजनौर यूपी हाल निवासी आजाद का मकान निकट शनिदेव मंदिर रोशनाबाद ने बताया कि गुरुवार को उसकी पत्नी पांच साल की बेटी परी को लेकर बाजार गई थी। आरोप है कि एक कार ने उसकी पत्नी बेटी को टक्कर मार दी। परिणामस्वरूप पत्नी बेटी को इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसकी बेटी की मौत हो गई। पत्नी का इलाज चल रहा है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।