Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जिला अस्पताल में एक्सरे कराने पहुंची बुजुर्ग महिला की सोने की चेन शातिराना अंदाज में चोरी

Spread the love


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला अस्पताल में चोर ने उपचार के लिए पहुंची एक बुजुर्ग महिला की सोने की चेन शातिराना अंदाज में पार कर दी। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज में टप्पेबाज कैद हुआ है। भैसियाछाना ब्लॉक के कांचुला गांव निवासी जानकी देवी परिजन के साथ अल्मोड़ा जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची थी। यहां डॉक्टर ने उन्हें एक्सरे के लिए भेजा। इसके बाद बुजुर्ग महिला अपने भतीजे के साथ एक्सरे कराने पहुंची। यहां महिला ने सोने की  चेन उतारकर अपने भतीजे को दे दी। इसके बाद भतीजा एक्सरे कक्ष के बाहर इंतजार करने लगा। इसी बीच एक अनजान व्यक्ति वहां पहुंचा, उसने बुजुर्ग महिला के भतीजे मनीष से कहा कि एक्सरे में महिला चेन मांग रही हैं। मनीष ने उसे चेन दे दी। जब महिला बाहर आईं तो भतीजे से चेन मांगी, लेकिन उसने बताया कि एक युवक चेन मांगकर अंदर ले गया है। इस पर बुजुर्ग महिला को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद वह पीएमएस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन तब तक टप्पेबाज लापता हो चुका था। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ थी। इसी का फायदा उठाकर टप्पेबाज फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में भी टप्पेबाज कैद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *