Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

फिनलैंड में नौकरी के नाम पर 11 लाख हड़पे

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।   फिनलैड में नौकरी लगवाने के नाम एक युवक से करीब 11 लाख की रकम ठग ली गई। पीड़ित की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईयू की मदद भी जांच में ली जा रही है। बहादराबाद के औद्योगिक क्षेत्र की रामधाम कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा ने रानीपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने नौकरी के लिए ऑनलाइन बॉयो डाटा दिया था। आरोप है कि अक्टूबर 2023 में फिनलैंड की हुहुतामाकी कंपनी का मेल मिला। इसमें उसे जीएम की पोस्ट ऑफर की गई। उसे कहा गया कि नौकरी पाने के लिए उसे कुछ रकम अदा करनी होगी। इसके बाद रकम वापस मिल जाएगी। आरोप है कि उससे जॉब, वीजा, टिकट और बैंक खाता खुलवाने के लिए रकम मांगी गई।