Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

घर के बाहर से कार चोरी की घटना कैमरों में कैद

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)।  चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक कार पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी कार को चोरी करते हुए कमरे में कैद हो गए हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। नदीम निवासी मातावाला हसन बाग कस्बा लंढौरा ने तहरीर देकर बताया कि 31 जनवरी की देर रात को उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह घर से बाहर आए तो उनकी कार गायब थी। पहले तो उन्होंने अपने स्तर से कार की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर चोर कार को लंढौरा से मंगलौर की ओर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।