Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

घर में घुसे प्रेमी की धुनाई के बाद छोड़ा

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  एक गांव में घर में घुसने पर प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी। प्रेमी ने भागकर किसी तरह जान बचाई। मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। एक गांव में बीती रात एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते अपनी प्रेमिका के घर में घुस गया। इस दौरान परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। किसी तरह युवक उनके चंगुल से छूटकर भाग निकला। युवक के भागने के बाद काफी रात तक गांव में हल्ला गुल्ला होता रहा। मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। शनिवार सुबह युवक को युवती के परिजनों ने बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालात में घर के अंदर घुसा। फेरुपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने बताया कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।