Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जीवीके झील में पैर फिसलने से एक व्यक्ति की मौत

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। कोतवाली कीर्तिनगर क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को मंगसू पुल के पास टहल रहा एक व्यक्ति पैर फिसलने से जीवीके झील में जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उक्त व्यक्ति को झील से बाहर निकालकर निजी वाहन से बेस अस्पताल श्रीकोट भिजवाया गया। जहां उपचार के दौरान डाक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली कीर्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को झील से बाहर निकाला और निजी वाहन के माध्यम से बेस चिकित्सालय श्रीकोट पहुंचाया। जहां डाक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय ओमप्रकाश घिल्डियाल पुत्र स्व. प्रेमानंद घिल्डियाल, निवासी ग्राम सांक्रो पट्टी चौरास, कीर्तिनगर के रूप में हुई है। बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच चुके थे।